बसपा ने विजय कुमार को बनाया आजमगढ़ जिलाध्यक्ष, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर।

कार्यकर्त्ताओ को एकजुट कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य।
संवाददाता : राकेश गौतम 
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बदलाव करते हुए बरईपुर गांव निवासी विजय कुमार को आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया।
जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद विजय कुमार के सामने जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिल सकती है और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने के साथ ही कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की बात कही।
विजय कुमार की नियुक्ति पर स्थानीय बसपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में आजमगढ़ में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा जनसंपर्क एवं संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ