छाऊं (फरीदगंज )बाजार में खुला फैजी मेडिकल स्टोर, डॉक्टर इरफान अहमद ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

संवाददाता -अबुल कैश 
आजमगढ़। जिले के छाऊं फरीदगंज बाजार में फैजी मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया। मेडिकल स्टोर का उद्घाटन डॉक्टर इरफान अहमद एवं उनकी टीम द्वारा फीता काटकर किया गया। इस उदघाटन के अवसर पर आसपास के क्षेत्र के सम्मानित लोग एवं मेडिकल स्टोर से जुड़े लोग मुख्य रूप मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया और नए मेडिकल स्टोर के संचालन की शुरुआत की गई।फैजी मेडिकल स्टोर के खुलने से छाऊं फरीदगंज बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को दवाईयों की उपलब्धता में सुविधा मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान लोगों ने संचालक एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि क्षेत्र में मेडिकल स्टोर खुलने से स्थानीय लोगों को आवश्यक दवाइयों के लिए अब दूर जाने की परेशानी कम होगी। इस मौके पर मेडिकल संचालक डॉक्टर आसिफ के अलावा डॉक्टर इरफान अहमद, डॉक्टर नाहिद तबस्सुम, डॉक्टर इमरान अहमद, सोफियान अहमद,डॉक्टर सलमान फैजी, डॉक्टर सदरे आलम, एहसान अहमद,डाक्टर शबिस्ता परवीन, भाजपा नेता राजेश सरोज, मण्डल अध्यक्ष मुहम्मदपुर मनीष राय, रूमान अहमद,अबुल कैश फैजी, कुद्दूस अहमद,ओम प्रकाश यादव, कामरान फैजी, कैफ फैजी, बालगोविंद यादव, विनोद कुमार, विवेक कुमार,मोहम्मद राशिद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ