बिलरियागंज पुलिस ने दो .315 बोर तमंचे और कारतूस किए बरामद, एक आरोपी पर पहले से तीन मुकदमे दर्ज।
आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने अवैध असलहों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त की भोर में लोहसरवा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान बिन्दवल की ओर से आ रहे दो संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके कब्जे से दो अवैध .315 बोर तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद तारिक निवासी बिन्दवल और शहनवाज उर्फ शेरु निवासी खानकाह, बिलरियागंज के रूप में हुई है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद तारिक के खिलाफ एनडीपीएस, आबकारी और आर्म्स एक्ट से संबंधित तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
0 टिप्पणियाँ