आजमगढ़ : रिया पाठक ने रचा इतिहास, M.V.A. में विश्वविद्यालय टॉप कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों हासिल किया स्वर्ण पदक।

रिया की उपलब्धि से परिवार और विश्वविद्यालय में खुशी, कला के क्षेत्र में आगे काम कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का जताया संकल्प।
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ मंत्री एवं छात्रसभा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक पाठक ‘माइकल’ की बहन रिया पाठक को परास्नातक कला (M.V.A.) में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीक्षांत समारोह में रिया को स्वर्ण पदक प्रदान किया।https://www.instagram.com/reel/Db56JvRx_co/?igsh=MWtrNHAxaWxpYTlodw==
रिया की इस उपलब्धि से उनके परिवार, डीएवी पीजी कॉलेज और विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रोफेसरों, माता-पिता और परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि कला उनके लिए केवल एक विषय नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति का माध्यम है।
रिया ने कहा कि इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत और कला के प्रति समर्पण रहा है। उन्होंने अपने शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि प्रोफेसरों ने उनकी सोच को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि यह स्वर्ण पदक उनके लिए आगे बढ़ने का हौसला बढ़ाएगा। भविष्य में वह कला के क्षेत्र में शोध एवं रचनात्मक कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम करना चाहती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ