‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में हुआ आयोजन, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा।
संवाददाता -धीरज वर्मा
आजमगढ़। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में आजमगढ़ शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क से हुआ। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों के बीच यात्रा गांधी तिराहा, रैदोपुर त्रिमूर्ति तिराहा और कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए मेहता पार्क पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान मार्ग में लोगों ने तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा गुड्डू तथा विशिष्ट अतिथि श्याम नारायण सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की आन-बान-शान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों को एकता के सूत्र में जोड़ने का काम कर रहा है।
तिरंगा यात्रा में महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर श्रेय अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, रित्विक जायसवाल, विवेक निषाद सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ