आजमगढ़ : घर में घुसकर पिता पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट का आरोप, पुलिस ने न्यायालय भेजा।
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के बांसथान गांव में जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने और एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त राकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को बांसथान निवासी बलराम सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षीगण एकराय होकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड से हमला किया। मारपीट में उनके पिता के सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर बेहोश हो गए। आरोपियों पर घर के सामान में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।
मामले में पुलिस ने कमल सिंह, राकेश सिंह, अंकित सिंह, आयुष सिंह, शिवांगी सिंह, विध्यवाशिनी सिंह, मानसी सिंह और अनिता सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 23 अगस्त को उपनिरीक्षक कलाप कलाधर त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ राकेश कुमार सिंह पुत्र स्व. रामानन्द सिंह, निवासी ग्राम बांसथान को सहदेवगंज मोड़ से दोपहर 12:17 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 48 वर्ष है। उसके खिलाफ महराजगंज थाने में वर्ष 2025 का भी एक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कलाप कलाधर त्रिपाठी, कांस्टेबल मनीष विश्वकर्मा और कांस्टेबल अंजुम रजा शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ