समर्थकों में खुशी का माहौल, बोले- नए नेतृत्व से जिले में संगठन को मिलेगी मजबूती और नई ऊर्जा।
संवाददाता -अबुल कैश
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी द्वारा विजय कुमार को आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में बसपा नेता एवं रानी की सराय के पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष व फरिहां के पूर्व प्रधान जावेद आलम फराही ने विजय कुमार को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
जावेद आलम फराही ने कहा कि विजय कुमार के नेतृत्व में आजमगढ़ में बसपा संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने विजय कुमार के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इस दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर मनोज कुमार, विवेक कुमार, रतन भारती, राधेश्याम उर्फ बब्लू, कुलदीप कुमार, राम अवतार सनेही, अरविंद कुमार, फरिहां के पूर्व प्रधान चंद्रभान, डॉ. कमलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ