बड़ी खबर : आधार की सुरक्षा जरूरी, छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी---

पहचान से लेकर बैंकिंग तक हर जगह बढ़ा आधार का इस्तेमाल।
फर्जीवाड़े से बचने के लिए आधार की जानकारी साझा करते समय बरतें सावधानी।
नई दिल्ली। आधार आज पहचान सत्यापन का प्रमुख दस्तावेज बन चुका है। यात्रा, शिक्षा, बैंक खाता खोलने और विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ लेने सहित कई कामों में आधार की जरूरत पड़ती है। इससे सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है, लेकिन इसके बढ़ते इस्तेमाल के साथ आधार से जुड़ी जानकारी को सुरक्षित रखना भी महत्वपूर्ण हो गया है।https://www.instagram.com/reel/DbzhLi_R9J-/?igsh=MWI5ODA4NHF0Y3hxNw==
साइबर ठगी करने वाले लोग आधार से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति, वेबसाइट या ऐप के साथ आधार की जानकारी साझा करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांचना जरूरी है। जहां संभव हो, आधार की पूरी जानकारी देने के बजाय संबंधित संस्थान द्वारा उपलब्ध सुरक्षित सत्यापन विकल्पों का इस्तेमाल करना चाहिए।
आधार की कॉपी या विवरण साझा करते समय यह भी ध्यान रखें कि उसे किस उद्देश्य से और किस संस्था को दिया जा रहा है। किसी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर आधार संबंधी जानकारी, ओटीपी या अन्य संवेदनशील विवरण साझा न करें। जागरूकता और सावधानी के जरिए आधार से जुड़े संभावित साइबर जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ