आजमगढ़: चौकी प्रभारी ने रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल।

एक यूनिट रक्त से बच सकती है किसी जरूरतमंद की जिंदगी, लोगों को भी किया रक्तदान के लिए प्रेरित…
(संवाददाता : अबुल कैश)निजामाबाद/आजमगढ़।थाना निजामाबाद क्षेत्र की फरिहां चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा ने रक्तदान कर मानवता और सामाजिक संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। उन्होंने स्वयं आगे बढ़कर रक्तदान किया और लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान करने की अपील की।
चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने के बाद उन्हें आत्मिक संतुष्टि और दिली सुकून महसूस हुआ।
उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय समाज के साथ खड़े होना भी मानवीय जिम्मेदारी है। लोगों ने चौकी प्रभारी के इस कदम को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि रक्तदान जैसे कार्य समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ