बसपा ने डॉ. अविन शर्मा को सादाबाद से विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया।
योगी सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना, अखिलेश यादव पर भी साधा तंज।
सादाबाद/हाथरस। बहुजन समाज पार्टी की ओर से सोमवार को हाथरस की सादाबाद विधानसभा में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।https://www.instagram.com/reel/Db26OwAxrF8/?igsh=MzlmOTFrd2JtdXlp
अपने संबोधन में आकाश आनंद ने भाजपा और प्रदेश की योगी सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने पुलिस व्यवस्था, कथित एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए और ऐसी सरकार को दोबारा सत्ता में नहीं आने देना है। आकाश आनंद ने कार्यकर्ताओं के बीच ‘इस बार वोट हाथी को, अपने पुराने साथी को’ का नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी आगामी चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है।
सम्मेलन के दौरान बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर आकाश आनंद ने सादाबाद विधानसभा से डॉ. अविन शर्मा को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया।
वहीं, अखिलेश यादव को लेकर आकाश आनंद ने ‘अंकल अखिलेश’ संबोधन का इस्तेमाल करते हुए राजनीतिक तंज कसा। उनके इस बयान को सपा नेतृत्व पर बसपा के पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ