आकाश आनंद का योगी सरकार पर हमला“पुलिस की आड़ में गुंडों का राज, क्या ऐसी सरकार दोबारा आनी चाहिए?

बाबा के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना।
सादाबाद (हाथरस)। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने आज सादाबाद में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बाबा के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।https://www.instagram.com/reel/Db2-H74RgWX/?igsh=MW54ZHlpeWxwbGVxYg==
आकाश आनंद ने आरोप लगाया कि प्रदेश में “पुलिस की आड़ में गुंडों का राज” चल रहा है और कानून के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि क्या ऐसी सरकार को दोबारा सत्ता में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बसपा जनता के अधिकारों और कानून के शासन की लड़ाई लड़ती रहेगी। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ