5745 युवाओं को मिला ऋण, स्वरोजगार के मामले में जिले ने हासिल की बड़ी उपलब्धि।
आजमगढ़। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत आजमगढ़ ने प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। अक्टूबर 2024 में योजना शुरू होने से 12 अगस्त 2026 तक जिले में 5745 उद्यम इकाइयों के लिए ऋण वितरण कराया गया है।
जिलाधिकारी रविन्द्र के मार्गदर्शन और लगातार निगरानी के चलते योजना की प्रगति में तेजी आई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले को 2900 आवेदन का लक्ष्य मिला था, जिसके मुकाबले 11 अगस्त तक 3511 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 3213 आवेदन बैंकों को भेजे गए और 1011 इकाइयों के लिए ऋण वितरित किया गया।
योजना के तहत शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पांच लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर बिना ब्याज और बिना गारंटी ऋण की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान भी दिया जाता है। प्रदेश की रैंकिंग में जौनपुर 5282, कानपुर नगर 4683, वाराणसी 4373 और हरदोई 4293 के साथ आजमगढ़ के बाद शीर्ष पांच में शामिल हैं। इच्छुक युवा msme.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ