अभिजीत दीपक बोले- होटल संचालकों को कथित तौर पर दी गई धमकी, कहा- राजनीतिक दबाव से नहीं डरेंगे।
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपक ने भारतीय जनता पार्टी पर उनकी प्रस्तावित बैठक को रोकने के लिए कथित तौर पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संगठन की टीम के साथ बैठक के लिए स्थान तलाशने के दौरान कई जगहों से उन्हें कथित तौर पर यह बताया गया कि कार्यक्रम की अनुमति देने पर संचालकों को कार्रवाई की धमकी दी जा रही है।https://www.instagram.com/reel/Db8fU4Mxvrq/?igsh=MXExNjg2NjQ3NTdxbw==
अभिजीत दीपक के अनुसार, काफी प्रयास के बाद एक स्थान पर बैठक आयोजित करने की व्यवस्था हुई थी, लेकिन कार्यक्रम से पहले ही वह भी रद्द कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि संचालक को कथित रूप से चेतावनी दी गई कि वहां बैठक होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीजेपी संस्थापक ने आरोप लगाया कि भाजपा युवाओं की गतिविधियों से घबरा रही है और संगठन की बैठकों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे दबाव से संगठन पीछे नहीं हटेगा।
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस आम जनता के बजाय भाजपा के हित में काम कर रही है। हालांकि, इन आरोपों के संबंध में संबंधित पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है।
झारखंड आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि सीजेपी के स्वयंसेवक वहां सक्रिय हैं। उनका उद्देश्य केवल प्रचार हासिल करना नहीं, बल्कि आंदोलन को मजबूत करने के लिए रणनीति और संगठनात्मक स्तर पर काम करना है।
0 टिप्पणियाँ