ब्रेकिंग न्यूज़ : वाराणसी एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान पिस्टल से चली गोली, दो सुरक्षा कर्मचारी घायल।

मुंबई जाने वाले यात्री के बैग में मिली लाइसेंसी पिस्टल, जांच के दौरान हुआ अचानक फायर।
वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से अचानक एक राउंड गोली चल गई। हादसे में एयरपोर्ट पर सुरक्षा सहायक के रूप में तैनात दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को तत्काल हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत सामान्य बताई है।
जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी 55 वर्षीय कमलेश राय अपनी पत्नी सुषमा राय के साथ मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके ट्रैवल बैग में लाइसेंसी पिस्टल रह गई थी।https://www.instagram.com/reel/DcGGxonRToi/?igsh=MWxld3g2YWNoN3plOA== सुरक्षा जांच के दौरान बैग में हथियार मिलने पर उसकी जांच की जा रही थी। इसी दौरान पिस्टल से अचानक गोली चल गई।
फायरिंग में बिहार के गया निवासी सुरक्षा सहायक सुमन कुमारी के दोनों पैरों की जांघ में गोली लगी, जबकि नालंदा निवासी रोहित राज के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट आई। एयरपोर्ट प्रशासन ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और स्थानीय पुलिस टीम एयरपोर्ट पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एजेंसियों से जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में पिस्टल यात्री के बैग में भूलवश रह जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जांच के दौरान हथियार से गोली किन परिस्थितियों में चली और सुरक्षा प्रक्रिया में किसी स्तर पर चूक हुई या नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ