दिलीप पटेल को अवध, रमेश सिंह को काशी और अभिजात मिश्रा को गोरखपुर की जिम्मेदारी।
संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ विभिन्न मोर्चों के लिए भी प्रभारियों की नियुक्ति।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने संगठन को और सक्रिय करने के लिए क्षेत्र एवं विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की नई सूची जारी की है। नई जिम्मेदारियों के तहत प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल को अवध क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम, गीता शाक्य को ब्रज, शंकर लोधी को कानपुर, रमेश सिंह को काशी तथा अभिजात मिश्रा को गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विभिन्न मोर्चों में भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। राजेश चौधरी को युवा मोर्चा, संजय राय को पिछड़ा मोर्चा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह को अनुसूचित मोर्चा, कामेश्वर सिंह को महिला मोर्चा, डॉ. प्रियंका रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, देवेश कोरी को अल्पसंख्यक मोर्चा और शंकर गिरी को किसान मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी, नरेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी, ब्रज बहादुर को विस्तारक योजना का संयोजक, अर्चना मिश्रा को ‘मन की बात’ का संयोजक तथा राहुल वाल्मीकि को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। नई नियुक्तियों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
0 टिप्पणियाँ