प्रदीप कुमार सहाय ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया अभिनंदन, सगड़ी में युवाओं के लिए खेल मैदान और शिक्षण संस्थान खोलने का किया संकल्प।
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आजमगढ़ दौरे के दौरान रविवार को शाहगढ़ में आयोजित PDA संकल्प सभा में शामिल होने से पहले एक्सप्रेसवे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
सपा मजदूर सभा के प्रदेश सचिव एवं सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से टिकट के प्रबल दावेदार बताए जा रहे प्रदीप कुमार सहाय ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस दौरान प्रदीप कुमार सहाय ने कहा कि समाजवादी पार्टी PDA के लोगों के साथ हो रहे अत्याचार और उनके अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे भी इस लड़ाई को मजबूती से जारी रखेगी।
प्रदीप कुमार सहाय ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी नेतृत्व उन्हें सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में काम करने का अवसर देता है तो वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता उन्हें केवल नेता नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्य और भाई के रूप में देखे, यही उनका लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि सगड़ी क्षेत्र में युवाओं के लिए खेल सुविधाओं का विस्तार और शिक्षण संस्थानों की स्थापना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगी। उनका कहना था कि बेहतर शिक्षा और खेल के अवसर उपलब्ध कराकर क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा दी जा सकती है।
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी ने स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों के बीच प्रदीप कुमार सहाय की सक्रियता को चर्चा में ला दिया है।
0 टिप्पणियाँ