मायावती का RSS पर बड़ा हमला, आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा।

कहा- आरक्षण को कमजोर करने की कोशिश संविधान की मूल भावना के खिलाफ.
SC-ST और OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर की बहस पर बसपा प्रमुख ने जताई कड़ी आपत्ति।
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आरक्षण के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों के लिए आरक्षण केवल आर्थिक लाभ का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक बराबरी और सम्मान से जुड़ा संवैधानिक अधिकार है।
मायावती ने आरएसएस प्रमुख के आरक्षण संबंधी बयान का हवाला देते हुए कहा कि लाभार्थियों को स्वेच्छा से आरक्षण का लाभ छोड़ने की सलाह देना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी सोच सामाजिक न्याय की संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर कर सकती है।
बसपा प्रमुख ने कहा कि जातिगत भेदभाव और सामाजिक पिछड़ेपन का असर आज भी समाज के बड़े हिस्से पर है। ऐसे में आरक्षण को केवल आर्थिक आधार पर देखने के बजाय उसके सामाजिक उद्देश्य को समझना जरूरी है।
मायावती ने केंद्र सरकार से एससी और एसटी समाज को क्रीमी लेयर के दायरे से बाहर रखने के पक्ष में मजबूत कानूनी पैरवी करने की मांग की। साथ ही आरएसएस से आरक्षण को लेकर राजनीति छोड़कर संविधान और डॉ. भीमराव आंबेडकर की समतामूलक सोच के अनुरूप काम करने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ