आजमगढ़ : भाजपा युवा नेता अमन श्रीवास्तव के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 101 यूनिट रक्तदान।

रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
संवाददाता, -धीरज वर्मा आजमगढ़ 
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अमन श्रीवास्तव के जन्मदिन के अवसर पर रविवार, 13 सितंबर 2026 को करतलपुर बाईपास स्थित कुसुम हॉस्पिटल एंड कैंसर सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और कुल 101 यूनिट रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहजानंद राय, प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अमन श्रीवास्तव के जन्मदिन पर आयोजित इस रक्तदान शिविर के माध्यम से समाजसेवा और जनकल्याण का संदेश दिया गया। आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ