स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह का भी हुआ लोकार्पण, 7,240 लाभार्थियों को आवास सहायता सहित विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ।
मथुरा। पावन ब्रजभूमि मथुरा में पूज्य साधु-संतों एवं धर्माचार्यों की उपस्थिति में स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह सहित ₹1,051 करोड़ की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर स्वामी हरिदास जी महाराज की भक्ति एवं संगीत परंपरा को याद करते हुए उनके योगदान को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7,240 लाभार्थियों को सहायता राशि वितरित की गई। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, ट्रैक्टर की चाबी और चेक भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर पावन ब्रजभूमि और भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित पुस्तक ‘ECHOES OF DIVINITY’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी लाभार्थियों को बधाई दी गई।
0 टिप्पणियाँ