करतालपुर तिराहा के पास हुई कार्रवाई, छात्र-छात्राओं को सुरक्षित पहुंचाया गया घर; शिक्षण संस्थान के खिलाफ भी होगी कार्यवाही।
आजमगढ़। जनपद के करतालपुर तिराहा के पास शराब के नशे में धुत एक स्कूल बस चालक (वाहन संख्या UP50ET4703) को छात्र-छात्राओं को लेकर जाते हुए पकड़ा गया, जिस पर यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक का ड्रंक एण्ड ड्राइव में चालान किया, उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराया और स्कूल बस को सीज कर थाना कन्धरापुर परिसर में निरुद्ध कर दिया। इस दौरान पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित उसी विद्यालय के दूसरे वाहन से उनके घर पहुंचाया और संबंधित शिक्षण संस्थान के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु रिपोर्ट शिक्षा विभाग को प्रेषित कर दी गई है।
0 टिप्पणियाँ