आजमगढ़ : टिनी टॉट्स स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने, हर कक्षा से चुने गए बेस्ट ड्रेस्ड स्टूडेंट।
संवाददाता - धीरज वर्मा 
आजमगढ़। टिनी टॉट्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों को राधा-कृष्ण की वेशभूषा में विद्यालय आने के लिए कहा गया था, जिसके चलते नन्हे-मुन्ने आकर्षक रूप में नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान बेस्ट ड्रेस्ड स्टूडेंट का चयन किया गया। प्रत्येक कक्षा से एक बच्चे को सुंदर वेशभूषा के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, प्रमुख त्योहारों को बच्चों के साथ मनाने का उद्देश्य उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है।
जन्माष्टमी के माध्यम से बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, जीवन तथा पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर राजीव प्रताप सिंह, प्रिंसिपल नितिन गौर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय संस्कृति और संस्कारों को समझने का संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ