सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सपा नेता, प्राथमिक उपचार और एक्स-रे के बाद युवक को सुरक्षित घर पहुंचाया।
सगड़ी। आजमगढ़ जनपद के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के खरैलिया ढाला स्थित सोनौरा पुलिया में बीती रात रौनापार निवासी सूरज कुमार का पैर फंस गया। घटना की सूचना मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता प्रदीप कुमार सहाय अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित बाहर निकलवाने में सहयोग किया।https://www.instagram.com/reel/Dc3Ckuyx_tj/?igsi=ZjJybTJzMzJyMTgx
रेस्क्यू के बाद युवक को प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रदीप कुमार सहाय भी अस्पताल पहुंचे और उपचार में सहयोग किया। अंदरूनी चोट की आशंका को देखते हुए युवक का एक्स-रे कराया गया। आवश्यक उपचार के बाद उसे सुरक्षित उसके घर रौनापार पहुंचाया गया।
घटना के दौरान प्रदीप सहाय और उनकी टीम की तत्परता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जरूरत के समय जनता के बीच पहुंचकर सहायता करने वाले नेताओं की क्षेत्र को आवश्यकता है। लोगों के मुताबिक जनप्रतिनिधियों को केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि आम दिनों में भी जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना चाहिए।
0 टिप्पणियाँ