सठियांव बाजार में हुआ भव्य स्वागत, शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के मुद्दों पर युवाओं से किया संवाद।
संवाददाता -राकेश गौतम
आजमगढ़। जस्टिस मोर्चा की ‘जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा’ अपने 16वें दिन आजमगढ़ पहुंची। यात्रा मोहम्मदाबाद गोहना से शुरू होकर खैराबाद, हरैया, सठियांव और शाहगढ़ होते हुए आजमगढ़ शहर पहुंची। सठियांव बाजार में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से छात्रों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शिक्षा, रोजगार और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहा है। सरकारी भर्तियों में देरी, रिक्त पदों को नहीं भरना, परीक्षाओं में अनियमितता और शिक्षा के बढ़ते निजीकरण को लेकर युवाओं में चिंता है।
यात्रा के दौरान जस्टिस मोर्चा की 10 सूत्रीय मांगों पर युवाओं से चर्चा की गई और आगामी 2 अक्टूबर को लखनऊ में प्रस्तावित युवा आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया।
सठियांव में स्वागत के दौरान मोहम्मद नजम शमीम, पूर्व अध्यक्ष शहर कांग्रेस, नीरज रेहान, एनएसयूआई, हरिओम उपाध्याय, अध्यक्ष युवा कांग्रेस, विशाल दूबे, पूर्व अध्यक्ष एनएसयूआई, तुषार सिंह, राजन यादव, रामप्यारे यादव, प्रदेश सचिव ओबीसी, अमित पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य शिक्षा और रोजगार के सवालों को प्रदेश की राजनीति के केंद्र में लाना है।
0 टिप्पणियाँ