आजमगढ़ : सिधारी पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा गया।

शिकायत के अगले दिन पुलिस ने नरौली के किराये के मकान से किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज।
संवाददाता -राकेश गौतम 
आजमगढ़। थाना सिधारी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान अच्छेलाल पुत्र मुन्नालाल डोम, निवासी बड़ादेव मातवरगंज, थाना कोतवाली, आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर को पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में उसके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया था। शिकायत के आधार पर सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम को आरोपी के नरौली स्थित किराये के मकान में मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 4 सितंबर को करीब 11:10 बजे दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, कांस्टेबल त्रिवेणी शाह, कांस्टेबल मनोज मिश्रा, रिजर्व कांस्टेबल साहिल खां और महिला कांस्टेबल सोनी गुप्ता शामिल रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ