खजुरहट बरगदिया में अर्पिता पांडेय के घर पहुंची टीम, आर्थिक सहायता के साथ निर्माण सामग्री और एक माह का रसोई सामान कराया उपलब्ध।
अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से जितेंद्र सिंह उर्फ ‘बब्लू भैया’ को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसी क्रम में उनके निर्देश पर खजुरहट (बरगदिया) में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मदद के लिए टीम पहुंची और अर्पिता पांडेय के परिवार को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया।
अर्पिता पांडेय के घर पहुंचकर 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, एक हजार ईंट तथा रसोई से संबंधित करीब एक माह का आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया। टीम ने परिवार को आगे भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बताया गया कि जितेंद्र सिंह ‘बब्लू’ ने फोन पर अर्पिता पांडेय से बातचीत कर परिवार की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने उनके एक बच्चे की पढ़ाई-लिखाई से लेकर रोजगार दिलाने तक सहयोग करने की इच्छा जताई और हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान पिंकू तिवारी, मनोज तिवारी, देवेंद्र तिवारी, रुद्रा तिवारी, मनीष पांडेय, प्रिंस पांडेय, शानू मिश्रा, रामू दुबे, सनी मिश्रा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
स्थानीय स्तर पर बसपा के 2027 के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ‘बब्लू’ की इस पहल को लेकर चर्चा रही। समर्थकों का कहना है कि जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर सहायता करना जनता से सीधे जुड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
0 टिप्पणियाँ