इंडियन ऑयल के फील्ड अफसर राहुल प्रजापति ने बताईं नए सिलेंडर की खूबियां, उपभोक्ताओं को मिलेगा सुविधाजनक विकल्प।
आजमगढ़। कमहरिया स्थित अनुज इंडियन गैस एजेंसी परिसर में एक्स्ट्रा लाइट नाउ गैस सिलेंडर की लॉन्चिंग के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गैस एजेंसी के संचालक प्रदीप सिंह एवं राहुल सिंह सहित एजेंसी के कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान इंडियन ऑयल के फील्ड अफसर राहुल प्रजापति ने एक्स्ट्रा लाइट नाउ गैस सिलेंडर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ताओं के लिए नए सिलेंडर की उपयोगिता और सुविधाओं के बारे में बताया। इसके बाद विधिवत रूप से नए सिलेंडर की लॉन्चिंग की गई।
इस अवसर पर एजेंसी संचालक प्रदीप सिंह एवं राहुल सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और उनकी जरूरतों के अनुरूप आधुनिक विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक्स्ट्रा लाइट नाउ सिलेंडर की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि एजेंसी की प्राथमिकता उपभोक्ताओं को सुविधाजनक और बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में चंदन सिंह, प्रदीप मौर्या, शीला, कमलेश सिंह, सोनू सिंह, मोहम्मद इरफान, फैजान अहमद, सत्यम सिंह, प्रीति, स्वाति सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नए सिलेंडर के संबंध में जानकारी प्राप्त की और लॉन्चिंग कार्यक्रम का हिस्सा बने।
0 टिप्पणियाँ