शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर किया गया सम्मानित।
आजमगढ़। शहर स्थित श्री दुर्गा जी नर्सिंग स्कूल में सोमवार, 7 सितंबर 2026 को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। समारोह में राष्ट्रपति एवं राज्यपाल स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित उदय राज यादव, अभिमन्यु यादव, केशव प्रसाद, छोटे लाल यादव, हरगेद राम, महावीर जी, हरिमोहन विश्वकर्मा, जयनारायण पांडेय, रामनारायण यादव, सुरेंद्र यादव, श्रेया यादव, महेंद्र यादव, जेपी यादव, केदारनाथ यादव, नवमी प्रसाद यादव, डॉ. मुक्तेश्वरी तिवारी, श्रीराम वर्मा, पतिराम यादव, कृष्ण कुमार यादव एवं राजन यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और सेवाओं की सराहना की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्री दुर्गा जी नर्सिंग स्कूल के प्रबंधक लाल जी यादव, प्राचार्य डॉ. एकता साहनी, उप प्राचार्य पूजा सिंह तथा संकाय सदस्य ज्ञानेंद्र उपाध्याय, अमरेश यादव, ज्योति सिंह, प्रिया सिंह, पूर्णिमा सिंह, आकांक्षा गौतम, पूनम, मीरा, सुषमा एवं पीयूष सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अस्पताल की डायरेक्टर सीमा यादव ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर सम्मानित शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।
0 टिप्पणियाँ