जहानागंज पुलिस ने सेमा के लंगड़ा बाबा स्थान के पास घेराबंदी कर पकड़ा, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा।
आजमगढ़। जहानागंज थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे 21 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मानव कुमार उर्फ अर्जुन पुत्र किशुन लाल, निवासी भीटी पल्हना, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त 2026 को एक महिला ने थाना जहानागंज में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसे मानव कुमार उर्फ अर्जुन बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज में मु0अ0सं0 171/26 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक शिवम त्यागी पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित आरोपी सेमा स्थित लंगड़ा बाबा स्थान के पास मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। नाम-पता सत्यापन के बाद उसे करीब 10:45 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम त्यागी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल अजीत कुमार शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ