सपा कार्यालय में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए मनोनयन पत्र।
संवाददाता -राकेश गौतम
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय, आजमगढ़ में शनिवार को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि थानों, तहसीलों और अन्य विभागों में बिना पैसे के जनता के काम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में पिछड़ों, दलितों और मुसलमानों के उत्पीड़न तथा जमीनों पर कब्जे की घटनाओं का भी आरोप लगाया। गोंडा में निषाद समाज के विनोद साहनी की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। हवलदार यादव ने कहा कि आरक्षण का पालन नहीं हो रहा है और भाजपा सरकार में मनमाने ढंग से नियुक्तियां की जा रही हैं। उन्होंने फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विजन को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं पर भी पिछड़ों के हितों से विश्वासघात करने का आरोप लगाया।
इंजीनियर सुनील यादव ने कार्यकर्ताओं से भाजपा की कथित राजनीतिक चालों से सतर्क रहने और सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से पोस्ट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीए की बढ़ती मजबूती से घबराई हुई है। बैठक में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष जोरार खान, जिला प्रवक्ता पप्पू कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान शिवम गौड़, अलमास आज़मी, जैश यादव, सुनील राजभर, सोपाल राय, आकाश सिंह, मो. शाहिद, देवानंद शर्मा, किसुन धारी निषाद, कुलदीप राजभर, राजेश विश्वकर्मा और राजेश सिंह पटेल समेत नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सूरज राजभर, महिला सभा की जिलाध्यक्ष बबीता चौहान और बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ