बड़ी खबर : फोर्स तैनाती पर भड़के मंत्री संजय निषाद, SP- DM को लगाई फटकार।

सर्किट हाउस पहुंचते ही बोले- फोर्स जहां जरूरी है, वहीं लगाएं; अनावश्यक तैनाती से सरकार की छवि खराब न करें।

गोंडा/उत्तर प्रदेश। व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद सर्किट हाउस पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद पुलिस फोर्स की तैनाती को लेकर अधिकारियों पर नाराज हो गए। उन्होंने एसपी और डीएम से सवाल करते हुए कहा कि सर्किट हाउस को चारों तरफ से इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल से क्यों घेरा गया है।

मंत्री ने कहा कि फोर्स वहां लगाई जानी चाहिए, जहां उसकी वास्तविक जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार के साथ पूरी दुनिया खड़ी रहेगी, ऐसे में अनावश्यक पुलिस बल लगाकर सरकार की छवि खराब क्यों की जा रही है। संजय निषाद ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के लोग लाशों पर राजनीति करने का काम करते हैं। मंत्री की नाराजगी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस फोर्स की तैनाती को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ