विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत युवा एवं छूटे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं को सक्रियता से जुटने का आह्वान।
संवाददाता-राकेश गौतम
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला शनिवार को जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य तथा आजमगढ़ के जिला प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह और गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय उपस्थित रहे।
कार्यशाला में विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, जिला मतदाता सूची प्रमुख, आईटी संयोजक एवं विस्तारकगण ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की भावी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य अतिथियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर युवा मतदाताओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए पात्र लोगों का नाम सूची में शामिल कराने में सहयोग करें।
वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ अभियान में जुटना होगा।
कार्यशाला में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को और मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की योजनाओं और अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
0 टिप्पणियाँ