उंचेगांव में पीड़ित परिवार से जुड़े मामले को लेकर कार्रवाई की मांग, विनय सागर ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी!
आजमगढ़। जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के उंचेगांव निवासी अंशु कुमार के पिता राजेश कुमार की मौत के मामले में न्याय की मांग उठी है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार का समर्थन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कुछ लोगों पर जमीन संबंधी विवाद, धमकी देने और पिता की मौत के मामले में संलिप्तता के आरोप लगाए गए हैं। प्रार्थना पत्र के अनुसार, राजेश कुमार का शव 15 अक्टूबर 2026 को उंचेगांव में बनियवां पोखरी के पास मिला था। परिजनों ने मामले की गंभीरता से जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव विनय सागर ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के समर्थन में पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी पूरी मजबूती से परिवार के साथ हैं। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।
विनय सागर ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद इस मामले को सदन में भी उठाएंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
इस दौरान आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मवीर भारती, जिला उपाध्यक्ष नवनीत रंजन, एडवोकेट शेषनाथ राव, एडवोकेट संजय कुमार, शुभम जाटव, मोतीलाल कुमार, एडवोकेट जनार्दन, एसपी बादलराज अंबेडकर, विशाल कुमार, शिवनाथ कुमार उर्फ शिवा भाई, ललित कुमार, प्रहलाद आजाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।
0 टिप्पणियाँ