आजमगढ़: जरूरतमंद मरीजों के लिए सहारा बनी अल फलाह फाउंडेशन, मुफ्त रक्तदान कर बचा रही जिंदगियां।



बारा खुर्द खेतासराय की राजिया बानो समेत कई मरीजों को उपलब्ध कराया नि:शुल्क रक्त, अब तक 934 मरीजों की कर चुकी है मदद।
फूलपुर (आजमगढ़)। जरूरतमंद और गरीब मरीजों को मुफ्त रक्त उपलब्ध कराने के क्षेत्र में अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। इसी क्रम में संस्था ने जौनपुर जिले के बारा खुर्द, खेतासराय निवासी मरीज राजिया बानो की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की।
मरीज को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर परिजनों ने अल फलाह फाउंडेशन से संपर्क किया। सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य मुहम्मद शारिक खुदादादपुर गांव से करीब 80 किलोमीटर की यात्रा कर शाहगंज स्थित अनीता ब्लड बैंक पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया। उनके इस प्रयास से जरूरतमंद मरीज को बड़ी राहत मिली।
इसके अलावा अन्य मरीजों की मदद के लिए संस्था के सदस्य उस्मान हाशमी, शम्स तबरेज सहित अन्य लोगों ने भी नि:शुल्क रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।
संस्था के संस्थापक जाकिर हुसैन, अध्यक्ष इस्माईल शेख, यासिर पठान, अबू शाहमा माहुली और तय्यब खान ने रक्तदाताओं के इस नेक कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।
गौरतलब है कि अल फलाह फाउंडेशन अब तक 934 मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करा चुकी है। संस्था का यह प्रयास समाज में मानवता, सेवा और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ