Breking News : चंद्रशेखर आजाद के गढ़ में दहाड़े आकाश आनंद, बिजनौर की राजनीति में हलचल।

बढ़ापुर में उमड़ा युवाओं का जनसैलाब, भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बोले—युवा बेरोजगार, रोजगार के अवसर नदारद! 
बिजनौर।चंद्रशेखर आजाद के प्रभाव वाले क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की सभा चर्चा का विषय बनी रही। बिजनौर के बढ़ापुर में उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में युवा और समर्थक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। तान्या नागपाल के क्षेत्र से उमड़ी भीड़ और युवाओं के उत्साह ने कार्यक्रम में खास माहौल बना दिया।
सभा को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार को फेल बताते हुए आरोप लगाया कि युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, प्रदेश में जंगलराज कायम है और युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं दिए जा रहे हैं।
आकाश आनंद ने युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। उनके संबोधन के दौरान समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद युवाओं ने नाचते-झूमते हुए अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
इस दौरान बहुजन मिशन की विचारधारा, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों का भारत और मान्यवर कांशीराम के आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया। समर्थकों ने बहन मायावती के नेतृत्व में इस विचारधारा को मजबूत करने की बात कही।
बढ़ापुर की इस सभा में युवाओं की बड़ी भागीदारी और भाजपा सरकार पर आकाश आनंद के तीखे हमले ने बिजनौर की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ